- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
सिंहस्थ क्षेत्र में कट रही कॉलोनी, प्रशासन की चली जेसीबी, खोदी सीसी रोड
उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई शुरू हो गई है। भूमाफिया नियमों को किस तरह ताक पर रखकर कॉलोनियां काट रहे, इसका बड़ा उदाहरण अफसरों को देखने को मिला। खेती की जमीन पर सीमेंट के रोड बनाकर लोगों को प्लॉट बेचने की तैयारी शुरू हो गई थी। रविवार को प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तो ये हालात दिखे। नगर निगम ने जेसीबी चलाकर सीमेंट की सड़कों को तहस-नहस किया और बिजली के खंबे हटाए। कॉलोनाइजर के खिलाफ प्रशासन केस दर्ज कराएगा। प्रशासन की कार्रवाई से भूमाफियाओं में हलचल मच गई है। कार्रवाई रोकने के लिए अफसरों को नेताओं के फोन भी लगवाए गए।
सिंहस्थ क्षेत्र में निर्माण करना प्रतिबंधित है, लेकिन लोग इस जमीन पर न केवल निर्माण कर रहे बल्कि कॉलोनियां काटकर खुलेआम प्लॉट बेच रहे हैं। कलेक्टर मनीषसिंह के आदेश पर रविवार को तहसीलदार राजाराम करजरे के नेतृत्व में राजस्व अमले व नगर निगम की टीम भैरवगढ़ के पीछे गोनसा और चकभीतरी पहुंची तो बड़ी कॉलोनियां अवैध रूप से काटने का खेल सामने दिखा। सिंहस्थ बायपास के करीब साढ़ू माता की बावड़ी के नजदीक करीब ढाई बीघा जमीन पर कॉलोनी काटने की तैयारी पूरी हो गई थी। इसके लिए कच्ची रोड बनाई जा रही थी। बिजली की आपूर्ति के लिए खंबे गाड़े जा रहे थे। प्रशासन के आदेश पर नगर निगम ने कच्ची सड़कों को जेसीबी से नष्ट कर जमीन को समतल किया।