- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
सिंहस्थ में लापता पिता को ढूंढने आया पुत्र
इंदौर से सिंहस्थ के शाही नहान में आये हलवाई को चार माह बाद उसका पुत्र तलाश करता हुआ महाकाल थाने पहुंचा। पुलिस द्वारा रिकार्ड में दर्ज फोटो दिखाकर लापता की तलाश कराई जा रही है।बापूसिंह पिता गोविंद 70 वर्ष निवासी नेवरी हातोद जिला इंदौर सिंहस्थ के दौरान 22 अप्रैल को शाही नहान में गांव के परिचितों के साथ उज्जैन आया था, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। बापूसिंह के पुत्र संतोष द्वारा रिश्तेदारी में पिता की तलाश की गई और चार माह तक पिता का सुराग नहीं लगा तो आज सुबह महाकाल थाने आया।
संतोष ने बताया कि पिता हलवाई का काम करते थे और चार माह बीतने के बाद भी घर नहीं लौटे इस कारण थाने में शिकायत करने पहुंचे हैं। सिंहस्थ के दौरान पुलिस द्वारा लावारिस, लापता, गुमशुदा के फोटो खींचे गये थे उसी रिकार्ड के आधार पर बापूसिंह की तलाश कराई गई, लेकिन संतोष द्वारा किसी की भी शिनाख्त नहीं हो पाई। अब पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर बापूसिंह की तलाश करेगी।