- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
सिविल सर्जन अब चरक अस्पताल में 24 घंटे में कभी भी व्यवस्था देखने पहुंचेंगे
सिविल सर्जन डॉ. एमएल मालवीय अब चरक अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। वे 24 घंटे में कभी भी आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए अस्पताल पहुंचेंगे। यहां डॉक्टरों व स्टाफ की डयूटी चेक करेंगे। मरीज को समय पर अटैंड किया गया या नहीं,रात में प्रसूताओं के ऑपरेशन हो रहे है या नहीं,महिला मरीजों व बच्चों को रैफर तो नहीं किया जा रहा है,आदि देखा जाएगा। इसके अलावा अस्पताल की सुरक्षा व साफ-सफाई पर फोकस किया जाएगा। खामियां पाई जाने पर संबंधितों पर पैनल्टी या नोटिस देने की कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार रात में भी उन्होंने आकस्मिक निरीक्षण किया था। स्टाफ काे पहले दिन हिदायत दी है कि मरीजों को भर्ती करने में कताही न बरतें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सिविल सर्जन ने बताया कि अब रात में कभी भी जाकर अस्पताल की व्यवस्था देखेंगे। ध्यान रहे कि चरक अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अस्पताल प्रशासन ने कसावट लाना शुरू कर दी है।