- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
सीएमएचओ कार्यालय के पीछे कुएं में मिले दो नवजात के शव, चरक अस्पताल का टैग लगा था
सरकारी अस्पताल परिसर में सीएमएचओ कार्यालय के पीछे कुएं में दो नवजात के शव मिले। कोतवाली पुलिस ने दोनों शव निकलवाए जिसमें चरक अस्पताल का टैग भी लगा हुआ था।
जिला अस्पताल के समीप ही सीएमएचओ कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग है। यहां समीप में ही टीकाकरण कार्यालय संचालित हो रहा है। मंगलवार दोपहर को टीकाकरण कार्यालय में कर्मचारी ने उक्त कुएं में तैर रहे दोनों शव देखे। नवजात में एक बच्चा व दूसरा शव बच्ची का है। कोतवाली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जांच अधिकारी एसआई मनीष लौधा ने बताया कि संभवत: दोनों ही शव चार से पांच दिन पुराने हैं। जिन पर चरक अस्पताल का टैग लगा है। इससे यह तो स्पष्ट हो गया कि दोनों का जन्म चरक अस्पताल में ही हुआ था। चरक अस्पताल से एक सप्ताह के दौरान जितनी भी डिलेवरी हुई है उनकी जानकारी भी निकलवाई है। जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे।
यह भी चौंकाने वाला आंकड़ा: चरक में 7 दिन में 9 नवजात की मौत
कुएं में मिले दो नवजात के शवों के बाद पुलिस ने चरक अस्पताल से सात दिन के दौरान अस्पताल में प्रसूति की व मौत की जानकारी निकलवाई। आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए। चरक अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 प्रसूति हुई है। इनमें सात दिन में डिलेवरी के दौरान नौ नवजातों की मौतें होना भी सामने आई है। जांच अधिकारी एसआई लोधा ने बताया कि प्रसूताओं के नाम-पते की जानकारी भी ली गई है। अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र की ही हैं। जिसने इस संदर्भ में पूछताछ कर पता किया जाएगा कि उन्होंने तो प्रसूति के दौरान मौत होने पर नवजातों के शव कुएं में तो नहीं फेंके।