- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उजरखेड़ा-मोहनपुरा रोड पर हाईटेक मशीन से बन रही सीसी सड़क, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में दिए दर्शन
- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
सीएम शिवराज सिंह गुरुवार को उज्जैन आएंगे:80 करोड़ से बनी गारमेंट्स फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे, 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार शाम 4 बजे उज्जैन आएंगे। वे यहां नागझिरी स्थित रेडीमेड गारमेंट की फैक्ट्री का शुभारंभ करेंगे। सीएम इससे पहले बड़नगर रोड पर चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा में भी शामिल हो सकते हैं।
उज्जैन को नई सौगात मिलने जा रही है। गुरुवार को बेस्ट लाइफ उद्योग की रेडीमेड गारमेंट यूनिट का शुभारंभ करने सीएम नागझिरी स्थित फैक्ट्री पर आएंगे। कार्यक्रम व उद्योग के संबंध में बुधवार को बेस्ट लाइफ स्टाइल अपेरल के परिसर में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि देवास रोड पर जहां सोयाबीन प्लांट है, वहां हौजयरी वस्त्र निर्माण का कारखाना खुल रहा है। इससे 4 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। तमिलनाडु के उद्यमी ने 12 बीघा जमीन पर 80 करोड़ में फैक्ट्री का निर्माण किया है। उज्जैन में बनने वाला अधिकांश माल विदेश में जाएगा। रेडीमेड गारमेंट की फैक्ट्री बड़ी सौगात है। इसमें अत्याधुनिक मशीनों से काम होगा। इसमें इनर वियर बेबी गारमेंट्स बनेगे। करीब 50 वर्ष पुरानी कंपनी पहले से तमिलनाडु अफ्रीका इथोपिया केन्या जैसे देशो में काम कर रही है।