- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
सीए-आईपीसीई का रिजल्ट आया, अब आर्टिकलशिप कर सकेंगे उत्तीर्ण छात्र
उज्जैन । इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया द्वारा मंगलवार को सीए-आईपीसीई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
सीए के द्वितीय चरण की इस परीक्षा में शहर के कुल 71 छात्रों को सफलता मिली है। परीक्षा में शहर के 250 विद्यार्थी शामिल हुए थे। सीपीटी में जो विद्यार्थी पास हो चुके हैं। उनकी द्वितीय चरण की आईपीसीसी की एक्जाम मई में आयोजित हुई थी। परीक्षा में 26 विद्यार्थियों ने फर्स्ट ग्रुप में, 30 विद्यार्थियों ने सेकंड ग्रुप और 15 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप में सफलता प्राप्त की है। सीए मुकेश साेनी और मनीष परमार ने बताया जाे विद्यार्थी फर्स्ट और दोनों ग्रुप में पास हुए हैं वे अब सीए के अंडर में तीन साल तक आर्टिकलशिप करेंगे। ढाई साल पूरे होने पर विद्यार्थी सीए फाइनल की एक्जाम देंगे। फाइनल एक्जाम मेें पास होने पर वे पूरी तरह चार्टर्ड अकांउटेंट बनेंगे। परीक्षा में शहर के आयुष जैन को भी सफलता मिली।