- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
सीजन की पहली झमाझम से मौसम हुआ सुहाना, अभी जारी रहेगी बारिश
उज्जैन । लंबे इंतजार के बारिश के रूप में राहत की बूंदें वसुंधरा पर गिरी तो प्रकृति के साथ हर कोई झूम उठा। अलसुबह से शुरू हुई बूंदों की रिमझिम रुक-रुककर दोपहर तक जारी रही। राहत बनकर बरसी बूंदों का शहवासियों ने जमकर स्वागत किया। युवा बारिश में भीगकर इसका लुत्फ उठाते नजर आए। बारिश से सड़कें तरबतर हो गईं। हालांकि इस बीच तेज बारिश नहीं हुई लेकिन रिमझिम और ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। बुधवार को दिनभर सूरज और बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रही। उमस के कारण दिनभर शहरवासी परेशान रहे। हालांकि शाम को आसमान में काली घटाएं छाईं और कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई।
इसके बाद अलसुबह ५ बजे अचानक मौसम बादल और रिमझिम शुरू हो गई जो दोपहर तक जारी रही। सुबह जब शहरवासी जागे तो आसमान में छाई घनघोर काली घटाएं और रिमझिम फुहारों को देख उनके चेहरे खिल उठे। अब लोगों को मूसलाधार बारिश की उम्मीद है। रात में करीब १ मिमी बारिश हुई। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान २९.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान २४ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इस सीजन में अभी तक ९३ मिमी बारिश हो चुकी है।
रैनकोट पहनकर निकले बच्चे
बारिश के बीच सुबह स्कूल जाने के लिए नौनिहाल रैनकोट पहनकर निकले। अपने माता-पिता का हाथ थामे बच्चे अलग-अलग जगह स्थानों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहे। रंगबिरंगे रैनकोट पहने बच्चे पानी के साथ अठखेलियां भी करते नजर आए।
बारिश जारी रहेगी
मानसून सक्रिय हुआ है जिससे बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात से रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो रही है। अभी इसी तरह बारिश जारी रहेगी।
दीपक गुप्ता, मौसम प्रेक्षक, जीवाजी वेधशाला