- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
सीट पर लेटी महिला के हाथों से पर्स झपटकर चलती ट्रेन से कूद भागा बदमाश
नर्मदा एक्सप्रेस से परिवार के साथ उज्जैन आ रही थी महिला
उज्जैन। कोरबा छत्तीसगढ़ में रहने वाली महिला पति व परिवार के साथ नर्मदा एक्सप्रेस से उज्जैन दर्शन करने आ रही थी। उसी दौरान अज्ञात बदमाश सीट पर लेटी महिला के हाथों से पर्स झपटकर चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया। उज्जैन स्टेशन पहुंचने पर महिला ने जीआरपी में केस दर्ज कराया।
नीलम गुप्ता पति मनमोहन निवासी कोरबा छत्तीसगढ़ गुरूवार को पेंड्रा रोड़ से पति व परिवार के 8 सदस्यों के साथ उज्जैन आने के लिये नर्मदा एक्सप्रेस के कोच एस-9 में बैठी थी।
मनमोहन ने बताया कि इटारसी से पहले ट्रेन की स्पीड कम हुई तभी एक युवक कोच में आया और उसने सीट पर लेटी नीलम के हाथों में लिपटा लेडिस पर्स झपटा। नीलम नींद से जागकर बैठी तभी बदमाश पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया। सुबह नर्मदा एक्सप्रेस उज्जैन स्टेशन पहुंची जहां नीलम ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस को बताया कि पर्स में दो हजार रुपये नगद, मोबाइल आदि सामान रखा था।