- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
सुबह फिर जा मिला शिप्रा में गंदे नाले का पानी
उज्जैन। शिप्रा में आज सुबह फिर से गंदे नाले का पानी नृसिंह घाट सिद्ध आश्रम के रास्ते जा मिला। श्रावण पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं उन्हें भी इसी गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ा।
शिप्रा नदी में मिल रहे गंदे नालों पर प्रशासन करोड़ों रुपया खर्च करने के बावजूद रोक नहीं लगा पाया है। नृसिंह घाट, सिद्धाश्रम मार्ग से गंदे नाले का पानी बहकर सुबह 6 बजे से ही सीधे शिप्रा नदी में मिल रहा था। इसी मार्ग पर रामघाट आने वाले ऑटो, मैजिक वाहनों की पार्किंग भी होती है। श्रद्धालु वाहन से उतरकर रामघाट आने जाने के लिये इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।
जब तब जाम हो जाता है पाइप
लालपुल से नृसिंह घाट तक आने वाले गंदे नाले की पानी की निकासी जिस पाइप लाइन के जरिये होती है वह आये दिन चौक हो जाता है। सफाईकर्मी भी रोज रोज पानी की निकासी की मशक्कत से तंग आ चुके हैं।
पीएचई रोकता है चेम्बर में पानी
नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी बीएस मेहते का कहना है कि पीएचई नृसिंह घाट सिद्धाश्रम के यहां पीएचई ने सीवर लाइन के चेम्बर बनाये हैं। ज्यादा गंदा पानी आने पर वह फ्लो होकर सड़क पर बहता है यह बात अधिकारियों को भी बता चुके हैंं।