- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
सुबह बालिका की मौत के बाद युवक ने सल्फास खा ली ।
उज्जैन। ग्राम बोरखेड़ा में रहने वाली बालिका ने कल अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा ली थी जिसकी तड़के उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही बोरखेड़ा पहुंची तो यहां रहने वाले युवक ने भी सल्फास खा ली। युवक के मामा ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रैफर किया गया है।
पूजा पिता विष्णुलाल परमार निवासी बरखेड़ा देवास ने कल अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा ली थी। परिजनों ने उसे उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां तड़के उपचार के दौरान पूजा की मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी बोरखेड़ा गांव पहुंची ही थी कि यहां रहने वाले संदीप पिता नानूराम 20 वर्ष ने भी सल्फास खा ली। हालत बिगडऩे पर मामा मुकेश पिता रामचंद्र ने उससे पूछा कि क्या हुआ तो संदीप ने बताया कि मैंने सल्फास खा ली है।
मामा मुकेश उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचा जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे इंदौर रैफर कर दिया। मुकेश ने बताया कि संदीप निजी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है और उसका विवाह हो चुका है लेकिन उसकी पत्नी मायके गई है। संदीप अपने मामा के घर रहकर ही पढ़ाई करता था, उसने सल्फास क्यों खाई इसकी जानकारी किसी को नहीं। वहीं बालिका के परिजन भी आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं जानते। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।