- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
सुभाषनगर चौराहे पर स्कूटी सवार दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर
उज्जैन। स्कूटी से जा रहे दंपत्ति को खजूरवाले बाबा के पास कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद रहवासियों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। शोभराज कलवानी निवासी अलखधाम सिंधी कॉलोनी अपनी पत्नी अंजलि के साथ स्कूटी क्रमांक एमपी 13 डीआर 8038 से जा रहे थे। इसी दौरान खजूरवाले बाबा के पास कार क्रमांक एमपी 09 सीपी 9905 के चालक ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपत्ति घायल हो गये जिन्हें आसपास के रहवासियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जबकि अनियंत्रित कार दुर्घटना के बाद डिवाइडर पर चढ़ गई और ड्रायवर वाहन छोड़कर भाग गया। दुर्घटना से गुस्साये रहवासियों ने बीच रास्ते में वाहन खड़े कर चक्काजाम कर दिया। राजेंद्र गोपलानी ने बताया इस मार्ग पर तेज गति से बड़े वाहन गुजरते हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। मुख्य मार्ग पर स्पीड ब्रेकर की मांग कई बार की जा चुकी है लेकिन नगर निगम अधिकारी नहीं सुनते।