- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
सुमन भाई ने संभाली मौनी बाबा की गद्दी, देशभर के अनुयायियों का जमावड़ा
उज्जैन | शिप्रा नदी के किनारे स्थित गंगा घाट मौन तीर्थ पर रविवार सुबह से ही देश भर से आए मौनी बाबा के अनुयायियों का जमावड़ा लगा गया। सुबह शुभ मुहूर्त में पट्टाभिषेक की पूजन विधि शुरू हुई। इस दौरान संत सुमन भाई को विभिन्न तीर्थों की नदियों के जल और मिट्टी से स्नान कराया गया। इसके बाद स्वर्ण कलश से स्नान करा कर वैदिक मंत्रोच्चार शुरू हुआ।
मंगलनाथ मार्ग पर स्थित गंगा घाट मौन तीर्थ पर मौनी बाबा के शिष्य संत सुमन भाई का पट्टाभिषेक कार्यक्रम रविवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। पं. श्याम नारायण व्यास के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुपट्टा ओड़ाकर पट्टाभिषेक की विधि शुरू हुई। ज्योतिषाचार्य पं.आनंदशंकर व्यास, सुरेंद्र सिंह अरोरा सहित देश भर से आए अनुयायियों के अलावा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। कार्यक्रम में शहर की 151 संस्थाओं ने संत सुमन भाई का सम्मान किया। प्रारंभ में गुरु वंदना, शिव स्तुति के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी हुई। कार्यक्रम को स्वामी रंगनाथाचार्य व केंद्रीय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भी संबोधित करते हुए दीक्षा के महत्व को बताया। कार्यक्रम के लिए शनिवार को ही देश के विभिन्न राज्यों से अनुयायी पहुंच गए थे। वहीं समारोह में विभिन्न अखाड़ों से जुड़े संत महंत, धमार्चार्य,समाजसेवी शामिल हुए। सुबह से दोपहर तक पट्टाभिषेक कार्यक्रम के बाद भंडारा भी आयोजित हुआ।