- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
सूखा गंभीर… 25 मजदूर तेज धूप में घुटनों तक कीचड़ में बना रहे चैनल ताकि हमारे घर तक आ सके पानी
उज्जैन :- हमारे घरों में पानी आ सके, इसके लिए गंभीर नदी के भीतर चैनल कटिंग करने के लिए 25 मजदूर दिनभर कीचड़ में लथपथ हो रहे हैं। गंभीर में अब कहीं-कहीं गड्ढो में पानी है। इस पानी को चैनल कटिंग कर डेम की धारा में मिलाया जा रहा है। गंभीर में सोमवार को केवल 38 एमसीएफटी पानी बचा है। इससे तीन दिन पानी लिया जा सकता है। इसलिए शहर की जलप्रदाय व्यवस्था अब केवल शिप्रा पर ही निर्भर हो गई है।
15 किलोमीटर दूर तक चैनल कटिंग
15 किमी दूर नाहरखेड़ी से 800 मीटर, 11 किमी दूर असलाना व भोंडवास के बीच 500 मीटर, 9 किमी दूर चिकली श्मशान के 100 मीटर और 3 किमी दूर खड़ोतिया पुल से 25 मीटर की चैनल काट कर पानी डेम तक पहुंचाया जा रहा है। 25 मजदूर 8 घंटे पानी में काम कर गड्ढों के पानी को डेम तक लाने की मशक्कत कर रहे हैं। पानी को आगे जाने के लिए रास्ता बनाना, कीचड़ मिट्टी को हटाना इनका काम है। प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुसार हर जगह से पानी लाया जा रहा है।