- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
सूदखोरी के मामले में 20 दिन से फरार भाजपा मंडल अध्यक्ष, आईटी कार्यकर्ता व फरार आरोपियों पर 5-5 हजार इनाम
फोटोग्राफर नीलेश शेल्के निवासी अभिषेकनगर की आत्महत्या के मामले में 20 दिन से फरार भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत पांच आरोपियों पर एसपी मनोज कुमार सिंह ने 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया। सूदखोरों ने एक लाख रुपए के लिए फोटोग्राफर को इतना प्रताड़ित किया कि उसका मकान तक बिकवाने पर आमदा हो गए थे।
फोटोग्राफर शेल्के ने 23 सितंबर को सुसाइड नोट लिखकर धरमबड़ला के समीप जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने मंडल अध्यक्ष दिग्विजय निवासी प्रेमछाया मार्ग, रणदीप मक्कड़ निवासी तिरूपति हाइट्स, अतुल गेहलोत निवासी रामीनगर, विजय पटेल महूवाला निवासी इंदौर व समीर फाइनेंस के संचालक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। उक्त मामले में घटना के बाद से फरार चल रहे पांचों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया। एसपी मनोजसिंह ने बताया कि इसके अलावा ठेकेदार शुभम खंडेलवाल की आत्महत्या के मामले में भी फरार उपयंत्री नरेश जैन व संजय खुजनेरी पर इनाम राशि 3 हजार से बढ़ाकर 5 हजार रुपए कर दी गई है।
एसपी ने सोमवार को सभी सीएसपी व थाना प्रभारियों की कंट्रोल रूम पर बैठक की व निर्देश दिए कि सूदखोरी मामले में कार्रवाई करे। जो इस तरह के कृत्य में लिप्त है उनकी सूची तैयार करें ताकि सख्त कार्रवाई की जा सके। इधर दुर्गा कॉलोनी निवासी संजय गुप्ता ने एसपी से शिकायत की है कि सूरज नगर निवासी राकेश नाहटा उसे प्रताड़ित कर रहा है। उससे जो लेन-देन किया था, वह वर्ष 2018 में ही पूरा हो चुका है। इसके बाद भी वह दबाव बनाए जा रहा है। कार्रवाई की मांग की है।