- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
सूर्य की वृषभ संक्रांति आज से, बदलेगा महामारी का दौर, जल्द मिलेगी राहत
सूर्य की वृष संक्रांति 14 मई गुरुवार से शुरू होगी। भगवान सूर्यदेव के राशि परिवर्तन से शुभ समय आएगा और महामारी का दौर बदलेगा। सूर्य इस दिन मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो 14 जून तक इसी में रहकर भ्रमण करेंगे। इस संक्रांति से मौसम परिवर्तन के साथ ही महामारी के विषाणु भी समाप्त होने लगेंगे।
ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला के अनुसार 14 मई के दिन गुरु ग्रह शाम 8.10 पर वक्री होंगे तथा इसी दिन सूर्य का वृषभ में प्रवेश (सूर्य की वृषभ संक्रांति) शाम 5.18 पर आरंभ होगी। साथ ही 15 मई को बुध का उदय पश्चिम दिशा में रात 11.15 पर होगा। इस दृष्टि से ग्रहों का वक्रत्व काल अपने नियत समय सीमा पर परिभ्रमण काल का अनुक्रम बनाएंगे। 14 मई सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे तथा 24 मई को बुध मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे (अल्पकालिक वृषभ राशि का प्रवाह मौसम को प्रभावित करेगा।) वहीं 22 मई को शनि जयंती रहेगी, साथ ही इसी दिन वट सावित्री अमावस्या भी मानी जाएगी।
ज्येष्ठ मास में आने वाले बड़े त्योहार
– 18 मई को अपरा एकादशी
– 19 मई को भौम प्रदोष, अमृत सिद्धि योग
– 22 मई को भावुका अमावस्या, शनि जयंती व वट सावित्री अमावस्या
– 23 मई से 10 दिवसीय गंगा दशहरा पर्व आरंभ
– 25 मई रम्भा तीज व महाराणा प्रताप जयंती तथा अमृत सिद्धि योग
– 31 मई महेश नवमी व सर्वार्थ सिद्धि योग
– 01 जून को गंगा दशहरा व बटुक भैरव जयंती
– 02 जून निर्जला एकादशी व्रत
– 05 जून को वट सावित्री पूर्णिमा