- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
सैनिक सम्मेलन और शौर्य स्मारक का उद्घाटन 14 को, सैनिकों को भोपाल ले जाने के लिये रहेगी वाहन व्यवस्था
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवा निवृत्त ग्रुप कैप्टन मनोज गर्ग ने बताया कि 14 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड में शाम 5 बजे से 6 बजे तक सैनिक सम्मेलन का आयोजन और शाम 6 बजे से 7 बजे तक शौर्य स्मारक का उद्घाटन किया जायेगा। उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों द्वारा होगा। कार्यक्रम में देश की रक्षा मंत्री और सेना के तीनों अंगों के सेनाध्यक्ष भी शामिल होंगे।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने उज्जैन, आगर, शाजापुर एवं राजगढ़ जिलों के भूतपूर्व सैनिकों से अनुरोध किया है कि वे उक्त कार्यक्रम में पहुंचे। इसके लिये उज्जैन से भोपाल तक लाने-ले जाने के लिये जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के द्वारा बस की व्यवस्था की गई है। बस उज्जैन कलेक्टर कार्यालय से सुबह 7 बजे भोपाल के लिये रवाना होगी।