- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
सैर सपाटे में हुआ ब्लास्ट,5 घायल
अंकपात क्षेत्र में चल रहे सैर सपाटे में अलसुबह भीषण हादसा
गुब्बारे की गैस का सिलेंडर फटा, 5 घायल एक गंभीर बच्चे को इंदौर रैफर करना पड़ा
धमाके की आवाज 5 किमी तक सुनाई दी
उज्जैन।शहर के अंकपात क्षेत्र में सैर सपाटे के आयोजन के दौरान रविवार की अलसुबह एक भीषण हादसा हो गया। गुब्बारे में हवा भरने के लिए उपयोग में लाया गया एक गैस सिलेंडर अचानक फट गया। जिसमें करीब 5 लोग घायल हो गए है । हादसे के समय बड़ी संख्या में लोग उस इलाके में मौजूद थे। धमाके की आवाज करीब 5 किलोमीटर तक सुनाई दी।

चिमनगंज पुलिस के अनुसार गत रविवार से अंकपात क्षेत्र में सैर सपाटे का आयोजन शुरू किया गया है। इसी क्रम में 2 जनवरी को भी सैर सपाटा आयोजित किया गया था। इसी दौरान सुबह करीब 5:30 बजे गुब्बारे में हवा भरने के लिए उपयोग में लाए जाने वाला सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके के साथ ही क्षेत्र में सनसनी और बदहवासी फैल गई।

बताया जाता है कि घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। चिमनगंज पुलिस ने बताया कि जुगल नाम के व्यक्ति की दुकान थी। जिसमें सिलेंडर फटा। वहां पर 5 लोग घायल है। एक बच्चे को इंदौर रैफर किया। बाकी चार का उज्जैन में जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। स्पेशल टीम और बम बीडीएस टीम मौके पर पहुंच गई।
ये हैं घायल –नक्श 8 वर्ष, अलताफ 40 वर्ष, संतोष 18 वर्ष, गौतम 15 वर्ष, आस्था 14 वर्ष और सावन 25 वर्ष शामिल हैं।
