- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
सॉफ्टवेयर में खराबी, नहीं लग पा रहे 108 को फोन
उज्जैन। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए शुरू की गई १०८ एम्बुलेंस की योजना काफी समय से सॉफ्टवेयर में खराबी के चलते वेंटीलेटर पर है। १०८ एम्बुलेंस को घंटों तक कोशिश करने के बाद भी फोन नहीं लग पा रहे हैं जिससे मरीजों की जान सांसत में है। ऐसा भोपाल में सॉफ्टवेयर की परेशानी के चलते सिस्टम हैंग होने से हो रहा है। सिस्टम हैंग होने पर वह घंटों तक उसी स्थिति में रहता है, इस बीच यदि कोई भी १०८ को कॉल करता है तो कॉल नहीं लगता है।
शुक्रवार सुबह भी कॉल नहीं लगने से एक मरीज की जान जोखिम में आ गई। दरअसल, सुबह करीब ८.३० बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर ६ पर अपने रिश्तेदार से मिलने पहुंचे वीरेंद्रसिंह पिता चतुरसिंह (६५) निवासी सुदामानगर का अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया जिससे उन्हें घबराहट, बेचैनी और पसीना आने लगा।
उनके साथ आए परिजनों व यात्रियों को लगा कि उन्हें हार्टअटैक आया है। ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने १०८ को कॉल लिया लेकिन कॉल नहीं लगा। इस दौरान गश्ती कर रहे आरपीएफ के जवान भी पहुंच गए। एसआई वीरमसिंह ने बताया रेलवे के डॉक्टर को भी सूचित किया था लेकिन वे छुट्टी पर हैं। इसके बाद १०८ एम्बुलेंस को कॉल किया लेकिन फोन नहीं लगा। इसके बाद परिजन उन्हें ऑटो से देवास रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए।