- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
सोयाबीन प्लांट:9 हजार महिलाओं को रोजगार मुहैया करवाने के उद्देश्य से यूनिट बनेगी
करीब नौ हजार महिलाओं को रोजगार मुहैया करवाने के लिए नागझिरी के पास सोयाबीन प्लांट परिसर में एक यूनिट तैयार की जाएगी। नगर निगम सीमा क्षेत्र के आसपास के गांव में शासकीय भूमि को अधिगृहित किया जाएगा ताकि नए उद्योग लगाने के लिए उद्योगपतियों से आए 650 आवेदनों को लेकर भी जल्द प्रक्रिया शुरू करवाई जा सके। यह जानकारी बुधवार को पंच वर्षीय विकास योजना की बैठक में सामने आई।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायक पारस जैन आदि ने इसमें सुझाव देते हुए अधिकारियों को स्पष्ट किया कि बताए गए प्लान अनुसार राशि का सदुपयोग ठीक ढंग से किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से ऐतिहासिक, सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यटन स्थलों का संरक्षण और संवर्धन, शहरी मूलभूत सुविधाएं, आधारभूत शहरी अधोसंरचना विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन, औद्योगिक विकास एवं रोजगार, प्रशासनिक सेवा प्रदाय, समावेश विकास आदि बिंदुओं की जानकारी दी।