- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति के नाम आपत्तिजनक टिप्पणी, प्रकरण दर्ज
उज्जैन। सोशल वेबसाइड पर राष्ट्रपति के नाम आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में शिकायत पर अजाक थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट व आपत्तिजनक जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज किया है।
अजाक थाने में की शिकायत
युवक ने जैन संतों के साथ बैठे राष्ट्रपति की पोस्ट पर कमेंट्स में जातिसूचक शब्द लिखते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी लिख दी। इसके बाद मामले में धर्मेन्द्र सिरोलिया ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति के नाम आपत्तिजनक टिप्पणी की शिकायत गुुरुवार रात को अजाक थाने कर दी।
रात 12 बजे प्रकरण दर्ज
पुलिस ने मामले की जांच कर रात १२ बजे के लगभग आपत्तिजनक कमेंट्स करने वाले अनुराग उर्मिला कुलश्रेष्ठ के खिलाफ आईटी एक्ट व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
तो हुआ गलती का अहसास
इधर आरोपी अनुराग उर्मिला कुलश्रेष्ठ का कहना है कि लिखना भाई के साथ जैन समूह था… लेकिन लिख कुछ और गया। जब बाद में पोस्ट देखी तो गलती का एहसास हुआ। निश्चित रूप से आपको जो पीड़ा हुई है, उसके लिए मैं माफी चाहूंगा।
– अनुराग उर्मिला कुलश्रेष्ठ