- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
सो रहे अधेड़ पर बदमाशों ने किया चाकू से हमला
उज्जैन :- चामुंडा माता मंदिर के समीप फुटपाथ पर सो रहे एक अधेड़ पर पांच अज्ञात बदमाशों ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। कोतवाली पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक तेजपाल पिता छोटेलाल मीणा (40) निवासी सीहोर रविवार को उज्जैन आया था और दोपहर में रामघाट पर स्नान करने पहुंचा था। शाम को वह बस स्टैंड पहुंचा तो बस जा चुकी थी।
इस पर वह चामुंडा माता मंदिर के समीप ही फुटपाथ पर सो गया। उसके समीप ही कुछ अन्य लोग भी सो रहे थे। रात करीब 1:30 बजे पांच लोग वहां पहुंचे और पीठ में चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायल तेजपाल ने बताया मैं परदेसी हूं। मेरी किसी के साथ दुश्मनी नहीं है। मैं किसी को पहचानता भी नहीं हूं। पुलिस ने ही मुझे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। मामले में कोतवाली पुलिस प्रकरण दर्ज कर अज्ञात हमलावरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।