- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
स्टेशन से 25 किलो डोडा चूरा के साथ एक गिरफ्तार
उज्जैन। रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर डोडा चूरा बेचने आये युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पकड़ाये बदमाश को लेकर पुलिस टीम मंदसौर रवाना हुई है। उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा किया जायेगा।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1 पर करीब 25 किलो डोडाचूरा लेकर युवक के पहुंचने की सूचना मुखबिर से मिली थी जिसके बाद जीआरपी की टीम ने घेराबंदी करते हुए उक्त युवक को हिरासत में लेकर डोडा चूरा बरामद करते हुए पूछताछ शुरू की। पकड़ाये बदमाश ने उक्त डोडा चूरा उज्जैन के युवक को देने की बात कबूली साथ ही मंदसौर के व्यक्ति द्वारा डोडाचूरा सप्लाय के लिये देना बताया।
इस पर जीआरपी टीआई अपनी टीम के साथ उक्त युवक को लेकर मंदसौर रवाना हुए। टीआई विपिन बाथम ने बताया कि डोडाचूरा के साथ युवक को गिरफ्तार किया है और उसके साथियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद प्रकरण दर्ज किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भी जीआरपी की टीम ने अवैध डोडा चूरा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया था।
पुणे-इंदौर एक्सप्रेस में जेवरों से भरा बॉक्स चोरी
निर्मला डाके पति भीमराव डाके 50 वर्ष निवासी पुणे अपने परिवार के साथ पुणे-इंदौर एक्सप्रेस से कोच एस-7 में इंदौर के लिये यात्रा कर रही थीं उसी दौरान सिरहाने रखे पर्स में से अज्ञात बदमाश ने प्लास्टिक का बॉक्स चोरी कर लिया जिसमें सोने का मंगलसूत्र, सोने की झुमकियां, सोने की दो अंगूठियां, चांदी की पायल, कमर का छल्ला, फूल आदि जेवर रखे थे। जीआरपी ने मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया है।