- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
स्थल निरीक्षण:नानाखेड़ा स्टेडियम या सामाजिक न्याय परिसर में होगी राहुल गांधी की सभा
भारत जोड़ो यात्रा के तहत उज्जैन पहुंचने पर राहुल गांधी की सभा नानाखेड़ा स्टेडियम या सामाजिक न्याय परिसर में हो सकती है। मंगलवार को यात्रा के रूट प्रभारी सुधांशु मिश्रा ने स्थानीय कांग्रेसियों के साथ दोनों स्थानों का निरीक्षण किया और रूट भी देखा।
उज्जैन में यात्रा 30 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच पहुंचेगी। यात्रा के लिए इंदौर से आगर तक का रूट निरीक्षण किया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी सांवेर में रात्रि विश्राम करेंगे। उज्जैन पहुंचने पर राहुल गांधी भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे। वे यहां आमसभा को भी संबोधित करेंगे।
लिहाजा मिश्रा और विधायक महेश परमार, रामलाल मालवीय, मुरली मोरवाल, शहर अध्यक्ष रवि भदाैरिया, जिला अध्यक्ष कमल पटेल और यात्रा के स्थानीय सह समन्वयक राजेंद्र वशिष्ठ, विवेक यादव आदि ने आमसभा के लिए नानाखेड़ा स्टेडियम और सामाजिक न्याय परिसर दोनों स्थल देखे हैं।
वशिष्ठ ने बताया कि इन दोनों स्थानों के अलावा दशहरा मैदान को लेकर भी चर्चा हुई है। विधायक मालवीय ने बताया कि उज्जैन से रवाना होने के बाद राहुल गांधी आरडी गार्डी काॅलेज के आसपास रात्रि विश्राम करेंगे और फिर घट्टिया की तरफ आगे बढ़ेंगे।