- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 : 3 से 10 लाख की आबादी में उज्जैन नंबर 1….लेकिन अब इनका क्या करें
उज्जैन:स्वच्छता सर्वेक्षण में देश में 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में उज्जैन को नंबर वन पर पहुंचाने वाले नगर निगम के अधिकारी कॉलोनियों में घूमते सूअर, आवारा कुत्ते और मवेशियों को हटाने में विफल साबित हुआ है।शहर में कई ऐसे बड़े नाले खुले पड़े हैं जिनमें आवारा मवेशी गिरकर घायल होते हैं, जबकि आमजनों में भी दुर्घटना का भय रहता है।
ऋषिनगर में इन दिनों सूअरों की तादाद इतनी अधिक हो गई है कि घरों के बाहर बच्चे और बूढ़ों को पैदल घूमना अथवा वाहनों से आवागमन करना मुश्किल हो गया है। कुछ लोग तो ऋषिनगर का नाम बदलकर सूअर नगर करने की चर्चा करते भी दिखाई दिये हैं। यहां के रहवासियों ने चर्चा में बताया 24 घंटे सूअर पूरी कॉलोनी में घरों के बाहर और जहां-तहां झुंड में घूमते नजर आते हैं।
महाकाल वाणिज्यिक, वेदनगर, जवाहरनगर, आनंदनगर आदि कॉलोनियों में भी सूअरों का आतंक है जिनसे लोगों को स्वाइन फ्लू का खतरा बना रहता है। नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी का एक ओर नमूना आवारा कुत्ते और मवेशी हैं।
पूरे शहर में आवारा कुत्तों के झुंड वाहन चालकों के आगे आकर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं तो आवारा मवेशी बीच सड़कों, चौराहों पर खड़े होकर यातायात बाधित कर रहे हैं। लोगों का कहना है स्वच्छता में 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में शहर भले ही नंबर वन बन गया हो लेकिन आम लोगों से जुड़ी सूअर और आवारा मवेशियों की समस्या से निजात दिलाने में नगर निगम पूरी तरह विफल रहा है।
नालों से बदबू के साथ खतरा भी
वेदनगर, नानाखेड़ा, इंदिरानगर जैसे मुख्य मार्ग और कॉलोनियों में बड़े नाले स्थित हैं जो 10 से 15 फीट गहरे होने के साथ 5 से 10 फीट तक चौड़े भी हैं। इन नालों की बदबू के कारण लोगों का जीवन दूभर है तो इनमें आवारा मवेशी गिरकर आये दिन घायल होते हैं। साथ ही लोगों की जान को भी खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि शायद स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नालों पर फर्शियां लगाना और सुरक्षा के उपाय करना नहीं आता। इसी कारण नगर निगम द्वारा अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है।