- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
स्वच्छता सर्वे में उज्जैन को अवार्ड:गार्बेज फ्री सिटी में उज्जैन की थ्री स्टार रैंकिंग
स्वच्छता सर्वे 2021 में उज्जैन को दो अवार्ड मिले हैं। गार्बेज फ्री सिटी के रूप में उज्जैन को थ्री स्टार रैंकिंग मिली है। जबकि स्वच्छ सर्वेक्षण में भी हमारे शहर को अवार्ड मिला है। जिले की नागदा तहसील को भी गार्बेज फ्री सिटी में थ्री स्टार रैंकिंग मिली है। उज्जैन को दोपहर 12.45 बजे केंद्रीय मंत्री अवार्ड देंगे।
दरअसल थ्री स्टार रेटिंग फॉर गार्बेज फ्री सिटी के लिए नगर निगम ने काफी काम किया है। इसके चलते नगर निगम ने फाइव स्टार रेटिंग के लिए क्लेम किया है। इंदिरा प्रियदर्शिनी पार्क को 3R पार्क के रूप में तैयार किया गया है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के पार्कों में 3D वॉल पेंटिंग कराई गई है।
स्वच्छ भारत मिशन-2021 (SBM) के तहत स्टार रेटिंग फॉर गार्बेज फ्री सिटी के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम ने मार्च में सर्वे किया था। फाइव स्टार रेटिंग पाने के लिए डोर-टू-डोर टीम भेजकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। हालांकि सर्वे के दौरान निगम अफसरों का दावा था कि उज्जैन को फाइव स्टार रेटिंग और गार्बेज फ्री सिटी का खिताब जरूर मिलेगा।
12 बिंदुओं पर तैयार रिपोर्ट के बाद मिली थ्री स्टार रेटिंग –
शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों की टीम 12 बिंदुओं के आधार पर सर्वे की है। इनमें सेग्रिगेशन (सूखे और गीले कूड़े की वार्ड और शहर स्तर पर छंटाई), स्वीपिंग (पब्लिक, कमर्शियल और रेसिडेंसियल एरिया में सफाई का तरीका), वेस्ट स्टोरेज बिन, यूजर फीस, पेनल्टी, स्पॉट फाइन (कूड़ा कलेक्शन का यूजर चार्ज, कूड़ा फेंकने पर फाइन की स्थिति), बल्क वेस्ट जेनेरेटर्स कंपलाइंस (सूखे कूड़े को अलग करने के लिए मटीरियल कलेक्शन सेंटर), वैज्ञानिक तरीके से कचरों का निष्पादन, सिटिजन ग्रीवांस रिड्रेसल (लोगों के खुद ही कूड़े को कंपोस्ट में बदलने की स्थिति), डंप रेमेडिएशन (कूड़ा घर), क्लीनिंग ऑफ सर्फेस ऑफ वॉटर बॉडीज एंड स्क्रीनिंग ऑफ स्ट्रोम वॉटर ड्रेन (नाले, तालाब की स्थिति), सिटी ब्यूटिफिकेशन (शहर का सौंदर्यीकरण) और ऑन साइट प्रोसेसिंग ऑफ वेट वेस्ट ( गीले कचरे का साइट पर ही एक्टिविटी) शामिल हैं।