- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
स्वाइन फ्लू की दवा अब मेडिकल स्टोर पर भी मिल सकेगी
उज्जैन | अब स्वाइन फ्लू की दवा ओसेल्टामिवीर फास्फेट और जनमिवीर मेडिकल पर भी मिल सकेगी। प्राइवेट डॉक्टर भी ये दवाइयां मरीजों को लिख सकेंगे। इससे मरीजों के उपचार में आसानी होगी। इन दवाइयों को शेड्यूल एक्स से हटाते हुए शेड्यूल एच-1 में शामिल किया है। अब तक ये दवाइयां केवल सरकारी अस्पतालों में ही मिल पाती थी। माधवनगर अस्पताल में इसका वार्ड बनाया है। स्वाइन फ्लू का वायरस ठंड में सक्रिय होता है। 2 से 10 डिग्री तापमान के बीच इसकी सक्रियता बढ़ जाती है। शासन ने इन दवाइयों के बारे में आदेश जारी किए हैं, जिसमें कोई व्यक्ति स्वयं या अपनी ओर से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा औषध नियंत्रक (भारत) के लिखित पूर्व अनुमोदन के बिना दवा के विक्रय या वितरण के लिए विनिर्माण नहीं करेगा। हर वितरक स्टॉकिस्ट और डीलर को अपने राज्य के अनुज्ञापन प्राधिकारी को उपलब्ध मात्रा की जानकारी महीने के अंत तक देनी होगी। नोडल अधिकारी, स्वाइन फ्लू डॉ.एचपी सोनानिया ने बताया स्वाइन फ्लू की दवाइयां अब सभी मेडिकल पर मिल सकेगी। प्राइवेट डॉक्टर भी इन्हें लिख सकेंगे। इससे उपचार में आसानी होगी।