- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
हज यात्रियों के लिए मोबाइल एप “हज” तैयार
उज्जैन | अब हज यात्री अपने मोबाइल से भी हज यात्रा के लिए आवेदन का सकते हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसा मोबाइल एप “हज” तैयार किया गया है जिसमें हज यात्रा से संबंधित सभी जानकारी आवेदक को मिल सकेगी। एप के माध्यम से आवेदन-पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
हज यात्री अब ऑनलाइन आवेदन भरने के साथ मोबाइल एप से भी आवेदन कर सकते हैं। हज यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मोबाइल एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप को डाउनलोड करने पर “हज कमेटी ऑफ इंडिया” पेज खुलता है। इसमें हज यात्रा की गाइड लाइन, हज के लिए आवेदन, संबंधित जानकारी तथा शर्तों के बारे में ऑप्शन दिया गया है। गाइड लाइन हिन्दी, अंग्रेजी एवं उर्दू भाषा में दी गई है। यात्रियों को सुविधा अनुसार हज यात्रा से संबंधित संपूर्ण जानकारी इस मोबाइल एप से मिल सकेगी। साथ ही उनकी हर समस्या का निराकरण भी आसानी से हो पायेगा।