- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
हत्या कर महिला की लाश झाडिय़ों में फेंकी
उज्जैन। देवास रोड स्थित ग्राम कड़छा के समीप झाडिय़ों में एक महिला की लाश बरामद की गई है। जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति का खुलासा हो पाएगा। नरवर थाना अंतर्गत ग्राम कड़छा के समीप शाम 6 बजे के लगभग रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर झाडिय़ों में एक महिला की लाश पाई गई। पुलिस को इसकी सूचना कड़छा निवासी तरुण पिता लक्ष्मीनारायण द्वारा दी गई। सूचना मिलने पर नरवर थाने से अधिकारी पुलिसकर्मी एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। मृतक महिला की उम्र 25 से 30 वर्ष के लगभग है। और उसने ब्राउन रंग की चौकड़ी साड़ी, गुलाबी ब्लाउज पहन रखा है।
पैरों की उंगली में बिछिया एवं हाथ में लाख का कड़ा है एक पैर में काला धागा बंधा हुआ है। लेकिन अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लाश शायद चार-पांच दिन पुरानी है।
क्योंकि वह काफी सड़ चुकी थी एवं उस में कीड़े भी पड़ चुके थे। अनुमान लगाया गया है कि हत्या करने के बाद लाश को झाडिय़ों में फेंक दिया गया है। पुलिस और मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। उसके बाद आगे जानकारी लगने की संभावना है।