- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हनुमान मंदिर से दानपेटी व भगवान के आभूषण समेत कैमरे और डीवीआर भी चुरा ले गए बदमाश
आगर रोड सामाजिक न्याय परिसर में स्थित मायापति हनुमान मंदिर में चोरों ने सालभर में चौथी बार वारदात की। बदमाश मंदिर की दानपेटी तोड़कर उसमें रखी चढ़ौत्री समेत भगवान के आभूषण और मंदिर में लगे कैमरे व उसकी डीवीआर भी चुरा ले गए। सामाजिक न्याय परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर पुजारी गणेश राय मंगलवार सुबह 5.30 पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर के चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था और छोटी दानपेटी भी टूटी हुई मिली। इसके बाद देवासगेट पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक सर्चिंग की व आशंका जताई कि संभवत: बदमाश स्थानीय हैं।
देवास रोड के लेदर शोरूम से कपड़े चुराने वाले गिरफ्तार
देवास रोड के लेदर शोरूम से कपड़े व अन्य सामान चुराने वाले गिरफ्तार कर लिए हैं। नरवर थाना प्रभारी राममूर्ति शाक्य ने बताया अब्दुल वसीम खान निवासी चितरा बाखल कमरी मार्ग और फैजल खान निवासी कार्तिक चौक ने लेदर शोरूम में वारदात की थी। दोनों बदमाश जींस, टीशर्ट, कैप, बेल्ट, घड़ी समेत परफ्यूम व अन्य सामान चुरा ले गए थे। उनके दो साथी फैजान व बिलाल फरार हैं, जिनकी तलाश कर रहे हैं।