- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
हरकतों से तोड़ा संबंध:सगाई टूटने से नाराज युवक छात्रा को स्कूल से ले गया होटल और किया दुष्कर्म
उज्जैन के माधवनगर थाना में एक नाबालिग युवती से रिश्ता टूटने के बाद उसको ब्लैकमेल करना व दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसमें छात्रा द्वारा आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करवाया है। युवक पर आरोप है कि छात्रा से उसकी सगाई हुई और टूट गई। इसी से नाराज होकर उसने छात्रा को धमकाया व अपने साथ ले गया। होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने छात्रा के साथ मारपीट भी की। छात्रा की शिकायत पर अब पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। युवक पर पुलिस ने पास्को एक्ट, धारा 363 व 376 में केस दर्ज किया है।
नानाखेड़ा क्षेत्र के मोतीनगर में रहने वाली पीड़ित छात्रा के मुताबिक रुईगढ़ा में रहने वाले युवक हाकमसिंह पवार के साथ उसकी सगाई हुई थी लेकिन युवक की हरकतों और घर आकर परेशान करने से उन्होंने सगाई तोड़ दी थी। इसी से वह नाराज था और लगातार अश्लील फोटो और वीडियो डालकर ब्लैकमेल कर रहा था। सोमवार को छात्रा स्कूल गई थी तभी वह स्कूल पहुंच गया और छात्रा को अपने साथ धमका कर ले गया।देवास गेट स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ न केवल मारपीट की बल्कि उसके साथ अश्लील हरकत भी की।
इसके बाद माधव नगर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ 363, 376 पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया है। छात्रा ने हैरान करने वाली एक और जानकरी मीडिया को दी। उसने कहा मेरी पढ़ाई 12वीं तक पूरी हो जाने के बाद मैंने और मां ने शादी करने को कहा लेकिन जिद्दी युवक ने धमकी दी की शादी नहीं करेगी तो जान से मार दूंगा। थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया एक शिकायत मिली हैं। युवक पर छात्रा को डराने धमकाने का जांच की जाएगी। केस दर्ज कर लिया गया है।