- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
हल्की ठंडक:हवा की रफ्तार शून्य, रात में भी पारा 18 डिग्री पार; बादल छाने के बाद अधिकतम तापमान एक डिग्री कम हुआ
- 9 नवंबर तक इसी तरह का मौसम बना रहने के आसार
हवा की रफ्तार शून्य होने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर में एक तरफ जहां दिन में गर्मी के साथ उमस बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ रात में न्यूनतम तापमान बढ़ने के बावजूद हल्की ठंडक बनी हुई है। इधर सोमवार को शहर में बादलों ने भी डेरा डाल दिया। मौसम विशेषज्ञों ने 9 नवंबर तक इसी तरह का मौसम बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। सोमवार को पूरे दिन हवा की रफ्तार शून्य रही। सुबह से ही बादल भी छाए रहे।
दिन में तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम हो गया लेकिन हवा की रफ्तार शून्य होने की वजह से आर्द्रता 73 प्रतिशत रही। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। छह रातों के भीतर न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। रविवार-सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के राडार प्रभारी डॉ. वेदप्रकाश ने बताया पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाने की स्थितियां बनी है। मंगलवार से दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे लेकिन उज्जैन जिले में बारिश की संभावना नहीं है। 9 नवंबर तक इसी तरह का मौसम बना रहने के आसार है।