- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
हवाओं ने बदला रुख तो तापमान में 5 डिग्री आया उछाल
पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाओं पर लगा ब्रेक, मिली ठंड से राहत
उज्जैन. पिछले दिनों मौसम में बढ़ी ठंडक पर अचानक ब्रेक लग गया। मंगलवार को सुबह घना कोहरा और हवा में ठंडक रही, लेकिन जैसे-जैसे सूरज आसमान पर चढ़ा, वैसे-वैसे ठंड के तेवर नरम पडऩे लगे और गर्मी का अहसास होने लगा। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई।
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक आरपी गुप्त के अनुसार जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने के बाद वहां से आने वाली ठंडी हवाएं यहां तक नहीं पहुंच रही हैं, जिसे पश्चिमी विक्षोभ कहा जाता है, यही वजह है कि एक ही दिन में अधिकतम तापमान में उछाल आया और पार 5 डिग्री बढ़ गया। उन्होंने बताया कि 23-24 जनवरी के आसपास फिर बादल आएंगे और ठंड बढ़ेगी।
तापमान में हुई वृद्धि
सोमवार 20 जनवरी को अधिकतम तापमान 23.5 व न्यूनतम 6.4 डिग्री था, जो मंगलवार को अधिकतम 28.5 व न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्र्रता सुबह 81 व शाम को 61 प्रतिशत आंकी गई। हवा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।