- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
- महाशिवरात्रि पर महाकाल में आस्था का सैलाब: 2 दिन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय; 1.95 करोड़ के 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, सभा मंडप से गर्भगृह तक गूंजा “जय श्री महाकाल”: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार के साथ हुए दिव्य दर्शन!
हादसा:बाइक भिड़ंत में वृद्धा की मौत, पुत्र गंभीर घायल
उज्जैन-तराना रोड पर बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। दोनों खरीदारी के बाद वापस गांव लौट रहे थे।
माकड़ौन थाना क्षेत्र के पचोला गांव निवासी जितेंद्र सिंह बाइक से मां को लेकर तराना आया था। काम निपटाने के बाद वह मां को लेकर गांव जा रहा था। इटावा गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे जितेंद्र का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित गिर गया।
पीछे बैठी उसकी मां कमलाबाई 70 भी सड़क पर गिर गई। उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से मां-बेटे को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। कमला बाई की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।