- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
हादसा:बड़नगर रोड पर कार-वैन की भिड़ंत में एक की मौत, पांच लोग घायल
बड़नगर रोड पर इंगोरिया के समीप सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे वैन और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर घायल हो गए। सिंगल लेन मार्ग पर तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ।
इंदौर के गौतमपुरा से जिबरिल वली 70 साल सोमवार सुबह ड्राइवर आसिफ के साथ वैन में सवार होकर राजस्थान कोटा के लिए रवाना हुए थे। इंगोरिया में पेट्रोल पंप के समीप उनकी गाड़ी उज्जैन की तरफ से आ रही कार से जा भिड़ी। वैन में वली ड्राइवर के पास वाली सीट पर बैठे थे, जो अंदर ही फंस गए व मौत हो गई।
शव को निकालने के लिए पुलिस को काफी देर मशक्कत करना पड़ी। ड्राइवर आसिफ भी गंभीर घायल हो गए। इंगोरिया टीआई अशोक शर्मा ने बताया कार में ग्वालियर निवासी विष्णु गुप्ता उनकी पत्नी अर्चना व आदित्य गुप्ता पत्नी के साथ सवार थे। वे उज्जैन में रिश्तेदार से मुलाकात कर बड़ौदा जा रहे थे। वे सभी भी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।