- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
- महाशिवरात्रि पर महाकाल में आस्था का सैलाब: 2 दिन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय; 1.95 करोड़ के 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, सभा मंडप से गर्भगृह तक गूंजा “जय श्री महाकाल”: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार के साथ हुए दिव्य दर्शन!
हास्यास्पद… रेलवे स्टेशन पर लगा एस्केलेटर एक दिन भी नहीं चला
कल हुआ था लोकार्पण, डीआरएम ने कहा… स्वीच बंद हो गया होगा
नई लिफ्ट भी भगवान भरोसे
उज्जैन। रेलवे स्टेशन पर लगा नया एस्केलेटर गुरुवार सुबह बंद दिखाई दिया। इसका लोकार्पण बुधवार को ही सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय ने जोर-शोर से किया था। खास बात यह है कि एस्केलेटर बंद होने की जानकारी देने पर डीआरएम ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसे देखकर करोड़ों रुपए की इस सौगात का भविष्य में क्या हश्र होगा, अंदाजा लगाया जा सकता है।
गौरतलब है एक नंबर प्लेटफार्म पर वर्षों के इंतजार के बाद एस्केलेटर और लिफ्ट लग पाई है। सांसद डॉ. मालवीय ने बुधवार को एस्केलेटर का उपयोग कर इसका शुभारंभ किया था। बताया था कि कितनी मशक्कत के बाद यह सुविधा मिल पाई है।
अधिकारियों ने भी इसे स्टेशन के लिए सौगात बताते हुए यात्रियों के लिए दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचना आसान होना बताया था। बावजूद एस्केलेटर और यहां लगी लिफ्ट की सुविधा कुछ घंटे भी सही नहीं चल सकी। गुरुवार सुबह करीब ९ बजे यहां एस्केलेटर व लिफ्ट बंद नजर आई। नतीजतन यात्री इसका उपयोग सीढ़ी की तरह करते नजर आए। हास्यास्पद बात यह है कि यहां मौजूद कर्मचारियों का कहना था कि नई मशीन ठीक से नहीं चल रही थी, जाम होने के कारण सर्विसिंग की आवश्यकता होने पर इसे बंद कर दिया है। सर्विसिंग के बाद इसे शुरू करेंगे।
जिम्मेदार कौन
रेलवे ने यहां एस्केलेटर तो लगा दिया लेकिन इसकी देखरेख की जिम्मेदारी नहीं सौंपी। हालात यह है इसकी जवाबदारी के लिए जिम्मेदारों ने यहां सुलभ शौचालय की कमान संभाल रहे कर्मचारियों को ही सौंप दी।
जल्द ही एस्केलेटर के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर व्यवस्था सुनिश्चित करूंगा।
– डॉ. चिंतामण मालवीय, सांसद
लिप्ट के साइड में लाल स्वीच होता है, जिससे लिफ्ट बंद चालू होती है, संभवत: किसी ने बंद कर दिया होगा।
– आरएन सुनकर, डीआरएम, रतलाम मंडल