- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
हिंगोट चलाने और आतिशबाजी करने पर 8 युवकों के खिलाफ केस दर्ज
कार्तिक शुक्ल की चतुर्दशी पर रविवार देर रात हरि-हर का मिलन हुआ। इस दौरान सवारी देखने आए लोगों ने प्रतिबंध के बावजूद जमकर पटाखे और हिंगोट एक-दूसरे पर छोड़े। आतिशबाजी से पटनी बाजार के एक घर में आग लग गई। इसके बाद यहां तैनात पुलिस एक्शन में आई है, आतिशबाजी करने वालों पर लाठी भांजी। इस दौरान करीब 6 लोगों को हिरासत में भी लिया गया।
रात 11 बजे महाकाल मंदिर से सवारी में लाव-लश्कर के साथ भगवान महाकाल गोपाल मंदिर में हरि मिलन के लिए निकले। कोरोना काल के दो वर्ष बाद मिली छूट के बाद साल में एक बार रात में निकलने वाली बाबा की सवारी में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस दौरान गुदरी चौराहे से लेकर गोपाल मंदिर तक कई लोग सड़क पर आतिशबाजी कर हिंगोट चलाते रहे, जिससे कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोग घायल होते-होते बचे।

आतिशबाजी कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाया, नहीं मानने पर जमकर लाठी भांजी।
इस दौरान उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह, एडीएम संतोष टैगोर, एसपी सत्येंद्र शुक्ल ,एडिशनल एसपी आकाश भूरिया, सीएसपी विनोद कुमार मीणा, टीआई मुनेंद्र गौतम समेत आला अधिकारियों ने लोगों को समझाया। इसके बाद भी कई लोग नहीं माने और पटाखे से पटनी बाजार स्थित एक घर में आग लग गई। रहवासियों ने तत्काल पानी डालकर आग बुझा दी। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई और आतिशबाजी कर रहे लोगों को दौड़ाकर पीटा।

पुलिस ने लाठी भांजी तो लोग बचने के लिए भागे। जवानों ने पीछाकर पीटा।
प्रतिबंध के बाद भी नहीं माने लोग
एडीएम संतोष टैगोर ने सुरक्षा की दृष्टि से भगवान महाकाल की रात्रि में निकलने वाली सवारी के दौरान होने वाली आतिशबाजी के लिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए थे। एसएसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया- प्रतिबंध के बाद भी लोग नहीं मान रहे थे। आतिशबाजी कर रहे लोगों पर कार्रवाई की गई है। करीब 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने सख्ती दिखाई तो कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

पुलिस आतिशबाजी नहीं करने का कहती रही, लेकिन कुछ लोग मानने को तैयार नहीं थे।
