- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
सोलर लगाने पर जोर:बढ़ती बिजली की खपत के बीच पहली बार बिजली कंपनी का सोलर लगाने पर जोर, घर का बिजली खर्च 90 फीसदी कम होगा
- लोग बिजली का उत्पादन कर खुद उपयोग कर सके और बिजली कंपनी को बेच भी सकें
- एक किलो वॉट पर 60 हजार का खर्च, जिसमें 22 हजार तक की छूट मिलेगी
-
बढ़ती बिजली की खपत के बीच में पहली बार बिजली कंपनी की ओर से सोलर सिस्टम लगाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए लोगों को सोलर सिस्टम लगाकर बिजली का उपयोग करने के साथ ही रुपए की बचत करने के जागरूक किया जाकर सोलर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सोलर लगाने से घर के बिजली खर्च में 80 से 90 प्रतिशत तक कटौती की जा सकती है। हर साल 15 से 20 प्रतिशत तक बिजली की खपत बढ़ रही है। ग्रीन कनेक्टेड सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने पर 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी मिल सकेगी। लोग बिजली का उत्पादन कर खुद उपयोग कर सके और बिजली कंपनी को बेच भी सकें।
शहनाई गार्डन में लगाए गए शिविर में करीब 135 लोग पहुंचे, जिसमें से 4 लोगों ने कनेक्शन का आवेदन किया है। नेट मीटरिंग का संचालन किया जा सकेगा। इसमें औसत 120-150 यूनिट उत्पादन हो सकेगा। सोलर सिस्टम को 80 से 90 स्क्वेयर फीट की छत पर भी लगाया जा सकता है। घरेलू क्षेत्र में 4 से 5 साल में लागत रिटर्न हो जाएगी और आने वाले 20 से 21 साल तक बिजली मुफ्त में मिल सकेगी। बिजली कंपनी की ओर से इसको लेकर रविवार को शहनाई गार्डन, हाटकेश्वर विहार व अरविंद नगर कम्युनिटी हाल में शिविर आयोजित कर लोगों को सोलर रूफ टॉप संवर्धन और मिलने वाली सब्सिडी के बारे में जानकारी दी।
एक किलो वॉट पर 60 हजार का खर्च, जिसमें 22 हजार तक की छूट मिलेगी
सोलर रूफ टॉप संवर्धन के तहत लगाए जाने वाले एक किलो वॉट तक के सोलर पर करीब 60 हजार रुपए का खर्च आएगा, जो कि घरेलू उपयोग के कनेक्शन पर है। जिसमें 22 हजार रुपए तक की सब्सिडी मिलेगी जो कि उपभोक्ता के खाते में जमा हो जाएगी। कनेक्शन लेने के लिए लोगों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। तीन किलो वाट पर 40 प्रतिशत और तीन किलो से अधिक व 10 किलो वाट पर 20 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।
315 से ज्यादा परिवारों को ऊर्जा प्रभार से मुक्ति
शहर में 315 से ज्यादा कनेक्शन हो चुके हैं, जो बिजली उत्पादन कर खुद उपयोग कर रहे हैं और बिजली कंपनी को बेच भी रहे हैं। नियत प्रभार का ही बिलिंग किया जा रहा है।