- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
वेदर अपडेट:रात में भी बढ़ा तापमान, 15.7 डिग्री पर पहुंचा, 8 के बाद बढ़ेगी ठंडक
शहर में बीते 24 घंटों में दिन व रात के तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है आगामी तीन-चार दिनों तक रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन इसके बाद 8 नवंबर से तापमान में कमी आने के साथ ठंडक का असर बढ़ने लगेगा।
गुरुवार को दिनभर हवा की रफ्तार केवल शून्य से 2 किलोमीटर प्रति घंटा ही रही। दिनभर तेज धूप खिली रही। इससे दिन में तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। हवा की रफ्तार कमजोर पड़ने आैर आर्द्रता 72 प्रतिशत होने से दिन में लोगों को उमस भरी गर्मी महसूस होती रही।
गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात के तापमान में भी 0.2 डिग्री की मामूली वृद्धि हुई। रात में हल्की ठंडक बनी रही। बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री रहा। शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है।
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के राडार प्रभारी डॉ. वेदप्रकाश ने बताया शुक्रवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे रात में तापमान मामूली रूप से बढ़ेगा।