- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
हिस्ट्रीशीटर बदमाश का पुलिस ने जुलूस निकाला
बलवा, मारपीट, हफ्तावसूली व चाकूबाजी जैसे 25 से ज्यादा अपराधों में लिप्त और लूट के मामले में साल 2003 में न्यायालय 7 साल की सजा पाने वाले नानाखेड़ा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश नीलेश पिता श्याम सुंदर गोस्वामी व उसके साथी जग्गा उर्फ जगदीश पिता का नानाखेड़ा पुलिस ने गुरुवार को उसकी दहशत वाले क्षेत्र में जुलूस निकाला।
नीलेश और जग्गा ने बुधवार रात नानाखेड़ा स्थित ओम कैफे पहुंचकर रंगदारी मांगी थी। इनकार करने पर बदमाशों ने रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों बदमाशों की घेराबंदी कर रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार दोपहर पुलिस ने घटना स्थल की तस्दीक के बहाने नानाखेड़ा क्षेत्र में लोगों के सामने बदमाशों को बेइज्जत करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद कोर्ट में पेश किया कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। नीलेश पर नानाखेड़ा, माधव नगर और नीलगंगा थाना क्षेत्र में साल 2003 से लेकर मई 2017 तक 25 अपराध पंजीबद्ध है। जिसमें धारा 392 के तहत लूट के अपराध में नीलेश को 2003 में 7 साल, आर्म्स एक्ट में 2005 को 1 साल की सजा हो चुकी है।
पुलिस ने बदमाशों को बेइज्जत करते घुमाया, रंगदारी की जगह तस्दीक कराई।