- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
होटल के पास घर से स्कूल की छात्रा के साथ पकड़ाया युवक
उज्जैन।महाकाल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मंदिर के सामने स्थित होटल के पास कमरे में स्कूली छात्रा के साथ युवक पहुंचा है। पुलिस ने यहां दबिश देकर संदिग्ध हालत में दोनों को पकड़ा। कमरा किराये पर देने वाली महिला के साथ युवक को थाने लाकर प्रकरण दर्ज किया गया।
जितेन्द्र माली पिता तिरलोकचंद 22 वर्ष निवासी नयापुरा अपनी बाइक पर लोकमान्य तिलक स्कूली में 12वीं की छात्रा को लेकर महाकाल मंदिर के सामने स्थित होटल राधाकृष्ण के पास बने घर के कमरे में ले गया। पुलिस को मुखबिर से इसकी सूचना मिली तो थाने से प्रधान आरक्षक इंद्रविक्रम और तोमर तुरंत यहां पहुंचे। संदिग्ध युवक और छात्रा कमरे के अंदर थे जबकि घर में कमरा उपलब्ध कराने वाली महिला ओटले पर बैठी आसपास नजर रखे हुए थी।
जैसे ही महिला ने पुलिस को देखा तो वह दौड़कर अंदर गई, पुलिस आने की खबर युवक को दी और दूसरे कमरे की तरफ चली गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो यहां जितेन्द्र माली और छात्रा मिले। छात्रा ने पुलिस को बताया कि युवक उसे बहकाकर लाया था इस पर उसे छोड़ दिया गया, जबकि जितेन्द्र और उसे कमरा उपलब्ध कराने वाली महिला को पुलिस पकड़कर थाने लाई। पुलिस ने बताया कि जितेन्द्र के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया जायेगा।