- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
होटल शांति पैलेस: निगम की तैयारी, संचालक लाया स्टे
उज्जैन। हरिफाटक-नानाखेड़ा रिंगरोड़ स्थित होटल शांति पैलेस के संचालक द्वारा गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं से जमीन लेकर होटल का विस्तार किया था जिसे नगर निगम ने अवैध माना था। न्यायालय में मामला पहुंचने के बाद निगम हित में फैसला आया और आज होटल के अवैध निर्माण को तोडऩे की कवायद नगर निगम से शुरू हुई, जबकि सूत्र बताते हैं कि होटल संचालक कोर्ट से स्टे ला चुका है।
निगम सूत्रों ने बताया कि होटल शांति पैलेस द्वारा किये गये अवैध निर्माण को तोडऩे के लिये डेटोनेटर बम का उपयोग किया जायेगा और इसके लिये एक्सपर्ट सरवटे को इंदौर से बुलाया गया है। इससे पहले नगर निगम द्वारा शांति पैलेस होटल के संचालक को पांच दिन की मोहलत अवैध निर्माण हटाने के लिये दी गई थी लेकिन होटल संचालक द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कल मोहलत भी समाप्त हो गई और आज नगर निगम की अतिक्रमण हटाने वाली गैंग को शांति पैलेस पहुंचने के निर्देश अधिकारियों ने दिये, जबकि सूत्र बताते हैं कि होटल संचालक कोर्ट से स्टे ला चुका है ऐसे में नगर निगम की टीम को कार्रवाई टालना पड़ सकती है।