- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
जेठ ने बहू को पीटकर केरोसिन डाला
उज्जैन। देसाई नगर में रहने वाली महिला के साथ सुबह जेठ ने मारपीट के बाद स्टोव्ह से केरोसिन उड़ेल दिया। महिला को पति ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया वहीं माधव नगर पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है।
ममता पति नरेन्द्र 30 वर्ष निवासी देसाईनगर सुबह 8 बजे घर में काम कर रही थी उसी दौरान जेठ महेन्द्र सिंह, जेठानी रेखा और उनके पुत्र अंशु ने गालीगलौज के साथ विवाद शुरू कर दिया।
ममता ने इसका विरोध किया तो तीनों ने घर में घुसकर मारपीट की और यहां रखे स्टोव्ह से घासलेट उड़ेल दिया। ममता का पति नरेन्द्र बीचबचाव करने आया और पत्नी को घायल हालत में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा जहां उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर दिया गया। ममता ने बताया कि जेठ जेठानी से मकान खाली करने को लेकर विवाद चल रहा है और इसी को लेकर उनके द्वारा आये दिन गाली गलौज की जाती थी।