- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
फ़िल्मी स्टाइल में पुलिस की 3 गाड़ियों को टक्कर मारी, शराब तस्कर धराया
उज्जैन | हरिफाटक पुल पर मंगलवार-बुधवार की रात 1.30 बजे नीलगंगा पुलिस ने सूचना पर शराब तस्कर की घेराबंदी की। तस्कर ने इस दौरान एसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों की कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा और आरोपी को पकड़ लिया। कार की तलाश के दौरान उसमें से 66 हजार रुपए कीमत की 19 पेटी शराब जब्त की गई। टक्कर लगने से पुलिस के तीनों वाहनों में करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
नीलगंगा पुलिस को रात में सूचना मिली थी कि जयसिंहपुरा से कार क्रमांक एमपी 04 सी एफ-0551 में एक युवक शराब भरकर निकला है। इसी के बाद पुलिस ने हरिफाटक पुल पर डायल 100 खड़ी कर दी। एसआई वीरेंद्र बंदेवार खुद की कार से वहां पहुंचे, इसके अलावा नीलगंगा पुलिस भी अन्य रास्ते से गाड़ी लेकर पुल पर पहुंच गई। कार में सवार तस्कर ने सबसे पहले डायल 100 फिर एसआई बंदेवार व उसके बाद तीसरी कार में सवार आरक्षक मोहन की गाड़ी को टक्कर मारी। तस्कर ने टक्कर मारने के बाद भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने तीनों तरफ से गाडिय़ां अड़ा दी। कार्रवाई के दौरान रात में 1.30 बजे पुल पर वाहनों की कतार लग गई थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने रास्ता खुलवाया। रात में साढ़े तीन बजे तक कायमी की। एएसआई अखिलेश वर्मा के मुताबिक आरोपी मोनू उर्फ सुनील धाकड़ 20 साल निवासी जयसिंहपुरा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
पहले भी पकड़ाया है
उसने कबूला शराब वह जयसिंहपुरा से इंदौररोड पर किसी को सप्लाय करने जा रहा था। संबंधित के बारे में नाम नहीं बताया है, जिसके बारे में पता किया जा रहा है।