- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
- महाकाल में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, गूंजा जय श्री महाकाल
- महाकाल के दरबार में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी: रवि किशन और जानकी बोड़ीवाला ने किए दर्शन, मांगी देश-प्रदेश की खुशहाली
- भस्म आरती में महाकाल का दिव्य स्वरूप: भांग-चंदन से हुआ श्रृंगार, श्रद्धालुओं की भीड़
02 सितंबर 2025 | देश – प्रदेश – उज्जैन की बड़ी खबरें
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
🌏 देश की बड़ी खबरें
-
PM मोदी का बड़ा हमला – बोले: “कांग्रेस–RJD ने मेरी मां को गाली दी, ये हर मां का अपमान है… जहां मिलें इनका विरोध करें।”
-
मराठा आरक्षण आंदोलन – जरांगे ने आंदोलन खत्म करने की शर्तें रखीं; कहा “हम जीत गए”, बॉम्बे HC में कल सुनवाई।
-
BRS में भूचाल – पूर्व CM केसीआर ने बेटी कविता को पार्टी से निलंबित किया; भाई पर BJP से साठगांठ का आरोप।
-
अफगानिस्तान भूकंप – मौत का आंकड़ा 1400 पार, तालिबान ने दुनियाभर से मदद मांगी। भारत ने भेजी 15 टन राहत सामग्री और 1000 टेंट।
-
वैष्णो देवी यात्रा 7 दिन से बंद – होटल संचालकों ने खोले 200 कमरे, श्रद्धालुओं को फ्री नाश्ता और डिनर उपलब्ध।
-
क्रिकेट से बड़ी खबर – ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क ने T-20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया; अब 2027 वर्ल्ड कप और एशेज पर फोकस।
-
सलमान खान के गणपति दर्शन – नंगे पांव पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री के घर, भारी भीड़ और सिक्योरिटी के बीच कार तक लौटे।
🏛️ मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें
-
कैबिनेट बैठक – जल जीवन मिशन, उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे, हरिफाटक ROB सहित कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी।
-
MP की खेल उपलब्धियों पर PM की सराहना – मन की बात में जिक्र; CM डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार।
-
बड़ा घोटाला – साइंस हाउस ग्रुप के संचालक जितेंद्र तिवारी EOW की गिरफ्त में, चीन से लौटते ही दबोचा गया; मेडिकल उपकरणों में करोड़ों की गड़बड़ी का मामला।
-
आगर मालवा में सनसनी – 7 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला, आरोपी 17 वर्षीय किशोर गिरफ्तार। बच्चा अधनंगा और खून से लथपथ मिला।
-
मौसम अपडेट – 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उज्जैन समेत कई जगहों पर झमाझम की चेतावनी।
🛕 उज्जैन की बड़ी खबरें
-
बाबा महाकाल के पट खुले – सुबह तड़के “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर; रजत शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे भोलेनाथ।
-
उज्जैन को मिला तोहफ़ा – कैबिनेट बैठक में मंजूर हुआ नया रेलवे ओवरब्रिज और 2,935 करोड़ का एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट।
-
SBI में 2 करोड़ की चोरी – लॉकर तोड़े नहीं गए, चाबियों से खोले गए; गोल्ड लोन के आभूषण और 8 लाख कैश गायब। CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध।
-
गणेश पंडाल में सनसनी – गुदरी के गणराज पंडाल में लगे आतंकियों के पोस्टर, श्रद्धालुओं ने पैरों तले रौंदकर किया प्रवेश।
-
तेजा दशमी महापर्व – उज्जैन से गांव-गांव तक उमड़ा आस्था का सैलाब; भक्तों ने चढ़ाईं रंग-बिरंगी छतरियां।
-
ग्रीनफील्ड हाईवे पर किसान विरोध – भोपाल BJP दफ्तर तक पहुंचे ग्रामीण, लगाए नारे – “किसान एकता जिंदाबाद, MPRDC मुर्दाबाद!”