- महाकाल मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, शुभांगी दत्त और सिंगर अमित भल्ला: अलग-अलग आरतियों में हुए शामिल, नंदी हॉल में किया पूजन; मांगी मनोकामना
- सिंहस्थ 2028 से पहले कार्रवाई तेज: उज्जैन में 4 अवैध निर्माण ढहाए, 3 को मिला 2 दिन का समय
- महाकाल में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजा स्वरूप में दिए दर्शन, गूंजा जयकारा
- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
1 जून से ट्रेनों का होगा संचालन
उज्जैन।देश में लॉकडाउन लागू होने के साथ ही यात्री ट्रेनों का संचालन भी प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसी के चलते उज्जैन रेलवे स्टेशन के सभी प्रवेश द्वारों पर पतरे ठोक दिये गये और किसी भी व्यक्ति को प्लेटफार्म पर आवागमन की अनुमति नहीं दी गई। लॉकडाउन 4.0 लागू करने के साथ सरकार में नियमों में परिवर्तन किया। जिसके अंतर्गत ट्रेन से यात्रा करने वालों को अब नये नियमों के पालन के साथ सफर करना होगा। रेलवे प्रशासन ने सभी प्लेटफार्म की केंटीन खोलने के आदेश भी जारी किये हैं। उज्जैन स्टेशन पर अभी केंटीनों की सफाई चल रही है।
लॉकडाउन के पहले देश के लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिये सबसे सुविधाजनक परिवहन का माध्यम रेल हुआ करती थी। यात्रियों के लिये डेढ़ माह से अधिक समय तक ट्रेनों का परिचालन बंद रहने के बाद लॉकडाउन 4.0 लागू होने के बाद रेलवे मंत्रालय ने यात्रियों से नियमों का पालन कराते हुए सीमित संख्या में ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत उज्जैन रेलवे स्टेशन पर भी तैयारी हो चुकी है।
रेलवे विभाग द्वारा प्रत्येक प्लेटफार्म पर क्रास के निशान निश्चित दूरी पर बनाये गये हैं। यहां पहुंचने वाले यात्रियों को इन्हीं निशान पर खड़े रहकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा। ट्रेन रुकने के बाद कोच में निर्धारित स्थान पर समान दूरी बनाकर ही बैठने की अनुमति रहेगी। ट्रेन में चढऩे और उतरने वाले यात्रियों की स्टेशन के निर्गम-प्रवेश द्वार पर स्क्रीनिंग की जायेगी। फिलहाल उज्जैन रेलवे स्टेशन से यात्री स्पेशल ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। रेलवे स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफार्म पर चाय, नाश्ते की केंटीन संचालित करने वालों को केंटीन खोलने के आदेश रेलवे प्रशासन द्वारा दिये गये हैं। गुरूवार सुबह केंटीन संचालक स्टेशन पहुंचे और करीब डेढ़ माह के अंतराल के बाद केंटीन के ताले खोले तो हालात देखकर चौक गये।
स्टाल खोले तो देखा बिस्किट कुरकुरे, चिप्स चूहे खा गए
आरपीएफ थाने के पास बने स्टाल को सुबह संचालक द्वारा खोला गया। उन्होंने बिस्किट, कुरकुरे, चिप्स आदि खाद्य पदार्थ के पैकेट देखे जिन्हें चूहों ने कुतर दिया था। चूहे बिस्किट, कुरकुरे, चिप्स चट कर चुके थे। स्टाल संचालक ने बताया कि डेढ़ माह में जिन खाद्य वस्तुओं की अवधि समाप्त हो गई है उन्हें फेंक रहे हैं। अभी सिर्फ सफाई चल रही है। एक जून से विधिवत स्टाल खोलकर यात्रियों को सामग्री बेची जाएगी।