- उज्जैन में पनीर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: दूसरी डेयरी के नाम पर होटलों को दिए जा रहे थे बिल, खाद्य विभाग ने जब्त किए नमूने
- उज्जैन में सड़क धंसने से नाले में पलटा सीमेंट से लदा ट्राला: 3.50 लाख का माल हुआ खराब, चालक सुरक्षित; व्यापारियों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
- उज्जैन: मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, चरक अस्पताल से भागने के बाद शहरभर में तलाश तेज
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 08-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
1.31 लाख सूर्य नमस्कार और 1.29 मलखंभ की उड़िया लगाकर पूरा किया संकल्प-23
156वां वर्ष पूर्ण कर चुकी उज्जैन की सबसे प्राचीन संस्था श्री अच्युतानंद गुरु अखाड़ा व्यायामशाला न्यास, उज्जैन पर न्यास संस्थापक श्री अच्युतानंद स्वामी महाराज की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी सचिन कासलीवाल ने बताया भंडारे का आयोजन ब्राह्मण भोज एवं सुंदरकांड के साथ किया गया। न्यास के पदाधिकारीगण एवं ट्रस्ट मंडल सदस्यों द्वारा शुभारंभ किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सांसद अनिल फिरोजिया, एसपी सचिन शर्मा, महाकाल मंदिर प्रबंध समिति सदस्य राम शर्मा, रमेशचंद्र शर्मा, जानी गुरु, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष, न्यास के विद्यार्थी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। कासलीवाल ने बताया संकल्प-2023 मे संस्था के विद्यार्थियों द्वारा 1.31 लाख सूर्य नमस्कार एवं 1.29 लाख मलखंभ की उड़िया लगाकर संकल्प-23 पूर्ण किया गया। संकल्प-23 में सर्वाधिक मल्लखंभ की उड़िया एवं सूर्य नमस्कार लगाने वाले विद्यार्थियों को गुरु अखाड़ा ट्रस्ट मंडल द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में 2100 रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1500 रुपए आैर तृतीय पुरस्कार के रूप में एक हजार रुपए की नकद राशि से सम्मानित किया गया।