- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
10 रुपए में खाद्य पदार्थों की जांच:उज्जैन में आज और कल चलेगी मोबाइल परीक्षण प्रयोगशाला
उज्जैन में सोमवार और मंगलवार दो दिन के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला चलाएगा। ये मोबाइल प्रयोगशाला फ्रीगंज, देवास रोड और इनसे लगी कॉलोनियों में पहुंचेगी। इसमें अनाउंसमेंट करके लोगों को बताया जाएगा। मात्र 10 रुपए देकर इसमें मसाले, दूध, किराना सामग्री जैसे तेल, बेसन, दाल सहित घी, मिठाई, मावा आदि की जांचें हो सकेंगी।
मावे व मिठाई में स्टार्च का टेस्ट करा सकेंगे
मोबाइल वैन में मिठाई अथवा मावे में स्टार्च का परीक्षण तो हो जाएगा लेकिन फैट का परीक्षण नहीं हो पाएगा। दरअसल इसके लिए बीआर रीडिंग इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल करना होता है, जो भोपाल स्थित लैबोरेटरी में है। इसलिए इन जांचों के लिए सैंपल भोपाल ही भेजना पड़ता है।
यहां संपर्क करें
आम उपभोक्ता जाँच हेतु प्रयोगशाला के केमिस्ट राहुल मोदी के मोबाइल नम्बर 94795-34737 पर संपर्क कर सकते हैं। कई मामलों में हाथों हाथ रिपोर्ट मिल जाएगी तो कई पदार्थों की रिपोर्ट देरी से मिलेगी। लेकिन सभी रिपोर्ट शुद्ध एप पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।
खाद्य सामग्री खरीदने के पूर्व रखें रखें ध्यान
– पैक्ड खाद्य सामग्री के लेबल पर खाद्य पदार्थ निर्माता का नाम-पता, बैच नम्बर, पैकिंग तारीख, उपयोग करने की तारीख अवश्य देखें।
– खुली खाद्य सामग्री को अच्छे से देखकर खरीदें।
– खाद्य सामग्री आवश्यकतानुसार खरीदें।
– शंका होने पर चलित खाद्य प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थ की जांच करावें।