- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
उज्जैन में 100 दिवसीय निक्षय शिविर: 11-12 मार्च को कृषि उपज मंडी में होगा टीबी स्क्रीनिंग कैम्प, मंडी समिति ने दिया पूर्ण समर्थन
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत उज्जैन जिले में 100 दिवसीय निक्क्षय शिविर के अंतर्गत निरंतर टीबी स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में, जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने जानकारी दी कि उज्जैन कलेक्टर के निर्देशानुसार 7 मार्च को सचिव, कृषि उपज मंडी समिति की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य टीबी से ग्रसित मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करने हेतु ‘फूड बास्केट’ उपलब्ध करवाना रहा।
इस बैठक में मंडी समिति से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने टीबी मरीजों की मदद के लिए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और यह सुनिश्चित किया कि 11 एवं 12 मार्च 2025 को कृषि उपज मंडी प्रांगण में टीबी स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया जाए। इस विशेष अभियान के तहत मंडी के समस्त कर्मचारी, दुकानदार, हम्माल एवं श्रमिकों की जांच की जाएगी, जिससे संभावित टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें त्वरित उपचार प्रदान किया जा सके।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल, जिला क्षय अधिकारी डॉ. अरुण कुशवाह, एनटीईपी कार्यक्रम के डीपीसी रीतेश चौहान, सचिव अनाज तिलहन व्यवसाई संघ हजारीलाल मालवीय, प्रचार मंत्री अनाज तिलहन व्यवसाई संघ चिमनगंज मंडी, वरिष्ठ व्यापारी एवं कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र राठौर, सतीश राजवानी, दिनेश हरभजनका, दीपक लाठी एवं गुड़ व्यवसायी राजेन्द्र जैन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।