- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन में 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, छात्रों में खुशी; कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को भेजा जाएगा नोटिस
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन जिले में कक्षा 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी कर दिए गए, जिससे छात्रों में मिश्रित उत्साह और उत्सुकता देखने को मिली। इस वर्ष कक्षा 9वीं का परीक्षा परिणाम 51.89% और कक्षा 11वीं का 76.67% रहा।
विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी!
एडीपीसी गिरीश तिवारी ने बताया कि विद्यार्थी अपनी मार्कशीट आज से ही अपने-अपने स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूलों में छात्रों और अभिभावकों की हलचल तेज हो गई। कई छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं कुछ छात्र अपने प्रदर्शन को लेकर थोड़े चिंतित भी नजर आए। लेकिन शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी छात्रों को आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कमजोर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई
परीक्षा परिणामों के विश्लेषण के बाद प्रशासन ने उन स्कूलों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है, जिनका रिजल्ट जिले के औसत से कम रहा। कक्षा 9वीं के 81 स्कूलों और कक्षा 11वीं के 44 स्कूलों को नोटिस भेजा जाएगा। इस साल कक्षा 9वीं में 14,688 और कक्षा 11वीं में 8,024 विद्यार्थी शामिल हुए थे। शिक्षा विभाग ने संकेत दिए हैं कि जिन स्कूलों का प्रदर्शन लगातार खराब रहता है, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।