- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
12 मार्च से शुरू होगी उज्जैन-चित्तौड़गढ़ ट्रेन, फतेहाबाद से रतलाम-मंदसौर-नीमच होकर जाएगी
उज्जैन से फतेहाबाद, रतलाम, मंदसौर, नीमच होकर चित्तौड़गढ जाने के लिए नई ट्रेन की शुरूआत 12 मार्च से होगी। रतलाम रेलमंडल प्रशासन इस ट्रेन को चलाने के लिए लंबे समय से मशक्कत कर रहा था। इस ट्रेन को मेनलाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट (मेमू) रैक से चलाया जाना है, लेकिन रैक आने तक आइसीएफ (इंडियन कोच फैक्ट्री) के रैक से ही संचालन होगा। सोमवार को ट्रेन का टाइम टेबल जारी हो सकता है। सुबह करीब 10 बजे उज्जैन से ट्रेन चलने की संभावना है।
उज्जैन से चित्तौड़गढ़ के लिए नई ट्रेन को रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिल चुकी थी। मेमू रैक मिलने का इंतजार किया जा रहा था। इस ट्रेन के फतेहाबाद होकर चलने से बड़नगर क्षेत्र के रहवासियों को भी सुविधा मिलेगी। वापसी में भी उज्जैन के लिए यात्रियों को राहत रहेगी। ट्रेन चलाने के लिए मंडल प्रशासन ने तैयारी कर ली है। पहले दिन ट्रेन का संचालन औपचारिक रूप से किया जाएगा। इसके बाद तय समय सेे संचालन होगा। डीआरएम रजनीश कुमार ने बताया कि मेमू रैक अभी नहीं मिला है, इसलिए आइसीएफ रैक का उपयोग किया जाएगा। टाइम टेबल सोमवार तक जारी हो जाएगा